पंजाब में नए मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत मान के शपथ ग्रहण की तैयारी हो चुकी है। भगवंत मान आज दोपहर 12:30 बजे शपथ लेंगे। आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि आज का दिन इतिहास का महत्वपूर्ण दिन रहेगा क्योंकि आज नए मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ 3 करोड़ पंजाबी भी करेंगें शपथ ग्रहण। सीएम पद की शपथ दिलाने के लिए पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित पहले ही भगत सिंह के गाँव होशियारपुर जिले के खटकड़कलां पहुंच गए हैं। उनके शपथ-ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल होंगे।