प्यार की मिशाल देने वालों की कमी नहीं है दुनिया में। प्यार ऐसी चीज है जिसकी कोई हद नहीं होती। लोग अपना प्यार साबित करने के लिए हर हदें पार कर जाते है। ऐसी ही एक घटना सामने आयी है जिसमे लड़की ने अपना प्यार साबित करने के लिए सारी हदों को पार किया है। दरअसल बांग्लादेश की एक लड़की ने चौंकाने वाला कारनामा किया है। उसने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए बांग्लादेश से बॉर्डर पार करके भारत आई वो भी तैरकर। 22 वर्षीय बांग्लादेशी महिला ने बिना किसी चीज की परवाह किये सिर्फ तैर कर भारत आई है। पूछताछ में उसने बताया कि वो भारत अपने प्रेमी से शादी करने आई है। उसने कहा कि इस यात्रा में उसने सुंदरबन के घने जंगलों को पार किया तथा एक घंटा निरंतर नदी में तैरकर अपने प्रेमी से मिलने भारत पहुँची।
मिली जानकारी के अनुसार महिला कृष्ण मंडल की मुलाकात अभिक मंडल से फेसबुक पर हुई जो बाद में प्यार में बदल गया। कृष्णा के पास पासपोर्ट नहीं था इसलिए वह अवैध तौर पर सीमा में घुसी।











