रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
गावां थाना क्षेत्र के गणपतबागी में विषपान से एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिसे गावां सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद डॉ सालिक जमाल ने बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि गणपतबागी निवासी राजकुमार यादव पिता बुखदेव यादव उम्र 52 वर्ष रविवार की सुबह घरेलू विवाद को लेकर घर में रखा चूहा मारने वाला दवा का सेवन कर लिया। इससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। बाद में परिजनों ने आनन फानन में गावां सीएचसी में लाकर उक्त व्यक्ति को भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया।