रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
गावां मुस्लिम टोला आंगनबाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत रविवार को पोषण माह मनाया गया। कार्यक्रम में रंगोली चित्रांकन बनाकर महिला व बालिकाओं को जागरूक किया गया। सेविका संजू देवी ने कहा कि गर्भवती महिला और स्तनपान कराने वाली माताओं को सही खान पान और पोषण से संबंधित जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि पौष्टिकता को बढ़ाने के लिए बाजरा, दाल, बारहमासी और मौसमी हरी और फलों आदि के सेवन पर जोर दिया गया। कहा कि एक माह के बीच लगातार महिला और किशोरियों को प्रेरित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके पूर्व भी योग्याभ्यास व रैली निकाल कर महिलाओं को जागरूक किया गया।
मौके पर पोषण सखी सोभा देवी, सीमा कुमारी, संजना कुमारी आदि उपस्थित थीं।