रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
गावां थाना क्षेत्र के मंझने में शनिवार की सुबह एक पागल कुत्ते के काटने से दर्जनों लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां ला कर परिजनों ने उपचार करवाया वहीं एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डॉ काजिम खान ने सदर अस्पताल गिरीडीह रेफर कर दिया।
इस बाबत बताया गया उषा देवी उम्र 30 वर्ष पति दामोदर चौधरी कुछ काम से नदी की ओर गई थी वापस लौटने के दौरान एक पागल कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया। काफी मशक्कत के बाद वह अपने आप को वह पागल कुत्ते से बचाई। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसके बाद मनोज रजवार उम्र 40 वर्ष पिता रंजीत शर्मा, प्रमिला देवी उम्र 45 वर्ष पति राजेश साव, साहिल अंसारी उम्र 11 वर्ष पिता इस्राइल अंसारी, अर्चना कुमारी पिता विनोद मिस्त्री उम्र 6 वर्ष, बिट्टू कुमार शर्मा पिता सुधीर शर्मा एवम् प्रकाश सिंह पिता इंद्रदेव सिंह को काट कर जख्मी कर दिया। सभी को गावां सीएचसी में लाकर एंटी रेबीज़ इंजेक्शन लगाया व उषा देवी को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गिरीडीह रेफर कर दिया गया।













