लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, इलाज के दौरान हुई मौ,त
रामगढ़: जिले के मांडू थाना क्षेत्र की हुवाग पंचायत स्थित सिमरिया टांड़ में मंगलवार को जमीन विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस घटना में गिरिडीह में कार्यरत रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौ,त हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है।
लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमले का आरोप
जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह विवाद अचानक बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष ने बालेश्वर पटेल पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौ,त हो गई।
कई संदिग्ध हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही मांडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
जमीन विवाद को माना जा रहा हत्या का कारण
पुलिस की प्रारंभिक जांच में ह,त्या की वजह जमीन विवाद सामने आ रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इलाके में शोक और तनाव
रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.











