गिरिडीह के खोरीमहुआ अनुमंडल से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक विवाहिता का श,व संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से बरामद हुआ… परिजनों ने दहेज ह,त्या का आरोप लगाया… और देखते ही देखते गुस्सा इतना भड़क उठा कि ससुराल का घर आग की लपटों में घिर गया। आखिर दो दिन पहले ससुराल लौटी महिला की मौ,त कैसे हुई?
घटना घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के चन्दरखो पंचायत स्थित तेलोंडीह गांव की है। मृतका की पहचान मारोडीह निवासी मुंशी यादव की पुत्री भवानी कुमारी के रूप में हुई है। वर्ष 2022 में भवानी की शादी तेलोंडीह निवासी राजेन्द्र यादव से हुई थी।
मृतका के पिता और परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद से ही पति, सास और ससुर दहेज की मांग को लेकर भवानी को लगातार प्रताड़ित करते थे। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन हालात नहीं बदले। इसी कारण भवानी लंबे समय से मायके में रह रही थी।
बताया जा रहा है कि करीब दो दिन पहले उसका पति उसे वापस ससुराल लेकर गया था। लेकिन शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि भवानी लापता है। जब मायके वाले तेलोंडीह पहुंचे तो ससुराल के अधिकांश लोग घर छोड़कर फरार मिले। ग्रामीणों की मदद से तलाश की गई तो गांव से करीब 300 मीटर दूर एक कुएं में भवानी का श,व तैरता हुआ मिला।
श,व मिलने की खबर फैलते ही मायके पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने ससुराल पक्ष के घर में आग लगा दी। आग बुझाने के दौरान घर के भीतर रखा गैस सिलेंडर विस्फोट के साथ फट गया, जिससे आग और भी भड़क गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। इस दौरान पत्थरबाजी की भी घटना हुई, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि भवानी की ह,त्या कर श,व को कुएं में फेंका गया ताकि इसे आत्मह,त्या या हादसा दिखाया जा सके। वहीं उनका यह भी आरोप है कि ससुराल पक्ष ने खुद ही अपने घर में आग लगाकर मामले को उलझाने की कोशिश की।
फिलहाल पुलिस ने श,व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सास और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी किसी पक्ष से लिखित शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मौ,त की असली वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। दहेज ह,त्या के आरोप और अन्य दावों की पुष्टि अभी जांच के बाद ही होगी।











