सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ केंद्रीय कार्यालय शीतलपुर, गिरिडीह में महासंघ के आंध्र प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र जी का आगमन हुआ उनके साथ धनबाद, बोकारो के पदाधिकारी में सुरेन्द्र मिश्र, सत्येंद्र मिश्र भी थे। केंद्रीय कार्यालय में आगमन के पश्चात् राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य महेश पाठक एवं गिरिडीह जिला अध्यक्ष हेमंत पाठक द्वारा सभी अतिथियों का मंत्रोच्चारण कर शाल एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य की एक संक्षिप्त चर्चा में नवादा की घटना पर रोष व्यक्त किया। आंध्रप्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र, बोकारो एवं गिरिडीह के पदाधिकारियों ने विशेष तौर पर नवादा घटना पर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उठाए गए कदम की काफी सराहना की जिसके परिणाम स्वरूप आज बिहार पुलिस की नींद खुली ओर अपराधियों की गिरफ्तारी हुई साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार के द्वारा जाँच कमिटी गठित कर समुचित ईलाज सहित न्याय की उम्मीद जगी है।
विदित हो को नवादा के नादिरगंज में 15/20 की संख्या में अपराधियों द्वारा देर रात्रि में ब्राह्मण परिवार के घर में घुसकर परिवार के सभी सदस्यों के साथ घर की महिलाओं के साथ काफी अश्लील हरकत कर उन्हें भी मारपीट कर अपराधियों द्वारा काफी फजीहत किया गया था राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय के साथ सभी पदाधिकारियों ने कहा कि जब भी समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय या प्रताड़ित किया जाएगा उस जुल्म के खिलाफ महासंघ आवाज बुलंद करने का कार्य करेगी। आज की इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, कार्यकारिणी सदस्य महेश पाठक, गिरिडीह जिला अध्यक्ष हेमंत पाठक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।