शीतलपुर गांव में देर रात जोरदार धमाका, महिला की मौ*त, 6 घायल, जांच में जुटी पुलिस
Giridih News: गिरिडीह शहर के सटे शीतलपुर गांव में रविवार देर रात करीब 2 बजे एक घर में जोरदार धमका हुआ। जिसकी चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई।वहीं 6 लोग घायल हो गए। बताया गया की यह ब्लास्ट उमेश दास के घर में हुई है। घटना में गृहस्वामी उमेश दास की सास वेदांती देवी की मौत हो गई। जबकि उमेश दास, उसकी पत्नी और बेटा और कुछ अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल है।जिनमें से कुछ का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।वहीं कई लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। ब्लास्ट कैसे हुआ इसका पता नहीं चल पाया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि इनका घर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना से पूरे इलाके में भाय का माहौल है। लोग तरह-तरह की चर्चा करना है। मामले की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि सोमवार सुबह 8 बजे तक ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया था।