पीरटांड के लेरवा गांव स्थित कासियाडीह टोला की मीणा मरांडी को उसके पुरुष मित्र ने मारपीट कर घायल कर दिया। बुधवार को इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया गया कि मीणा मराडी मंगलवार को पीरटांड से बस से हजारीबाग कोचिंग के लिए जा रही थी।जिसके बाद इसका पुरुष मित्र सूरज टुडू डूमरी में इसको जबरन बस से उतार लिया और मोटरसाइकिल में बैठकर पारसनाथ रेलवे स्टेशन ले गया। और वहां जाकर इसके साथ रड से मारपीट कर घायल कर दिया और इसका मोबाइल लेकर फरार हो गया। मंगलवार रात को इसको होस आया तब आसपास के गांव में किसी के घर जाकर इसने आप बीती सुनाई और इसी के मोबाइल फोन से अपने घर वालो को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। आरोपी युवक टुंडी का रहने वाला है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।












