राजधनवार के मरपोका का निवासी दीपक राम की मौत बल्हारा चौक के पास सड़क हादसे में हो गई।बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया गया कि गोपाल राम का 19 वर्षीय पुत्र दीपक राम राजधनवार चौक से सब्जी लेकर मोटरसाईकिल से अपने घर मरपोका जा रहा था। इसी बीच बल्हारा चौक के पास एक बोलेरो पिकअप से इसकी मोटरसाईकिल में धक्का लग गया।जिससे सड़क पर गिरकर यह बुरी तरह जख्मी हो गया।बाद में मौके पर ही ईसकी मौत हो गई। वही धक्का मारने वाला वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुवे वाहन को जप्त कर लिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।












