गिरिडीह पुलिस ने फिर 8 साइबर अपराधियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया। मंगलवार को पपरवाटांड कार्यालय में एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।बताया गया कि प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को सुचना प्राप्त हुई की गिरिडीह के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी लोगों से साइबर ठगी कर रहें हैं।जिसके बाद पुलिस उपाधीक्षक साइबर संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में टीम गठीत कर थाना प्रभारी साइबर अजय कुमार, एसआई रोशन कुमार, सरोज मंडल, सुबल डे ,गौरव कुमार, एएसआई संजय मुखियार, गजेन्द्र कुमार, आरक्षी साकेत वर्मा, सौरभ सुमन, जितेन्द्र नाथ महतो आदि के सहयोग से छापामारी करते हुए कुल 8 साइबर अपराधीयों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 20 मोबाइल, 25 सिम, 04 एटीएम, 01 पासबुक, 01 पैनकार्ड, 1 आधारकार्ड और 1 लैपटॉप बरामद हुआ । बताया की ये सभी साइबर अपराधी गर्भवती महिलाओं को मातृत्व राशि का लाभ दिलाने, आम लोगों को अश्लील वीडियो भेजकर रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेल करना, फर्जी खाता से पैसे की निकासी करना , फर्जी बैंक अधिकारी बन कर लोगों को ठगने का काम करते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एंव पता निम्न प्रकार है:-
- दीपक कुमार उम्र 19 वर्ष पे० बिनोद कुमार सा० खेदवारा थाना बिरनी जिला गिरिडीह
- दिनेश कुमार मंडल पे० उम्र 19 वर्ष पे० राजू मंडल सा० जोरासिमर थाना अहिल्यापुर जिला गिरिडीह
- राहुल कुमार मंडल उम्र 19 वर्ष पे० दीनानाथ मंडल सा० कटचीरा मघरशा थाना टुण्डी जिला धनबाद
- पवन मंडल उम्र 23 वर्ष पे० स्व० मुन्ना मंडल सा० कटचीरा मधुरशा थाना टुण्डी जिला धनबाद
- सतीश कुमार पे० तारकेश्वर मंडल सा० नीमटांड़ थाना टुण्डी जिला धनबाद
- मंटू कुमार साव उम्र 19 वर्ष पे० सहदेव साव सा० उपरैली कहुवाई थाना गावां जिला गिरिडीह
- प्रेम कुमार मंडल उम्र 20 वर्ष पे० शंकर मंडल सा० पडरमनिया थाना बिरनी जिला गिरिडीह
- रूपेश कुमार वर्मा उम्र 21 वर्ष पे० सुखदेव महतो सा० बुढयाटांड़ थाना मुफ्फसिल जिला गिरिडीह
बरामद सामानो का विवरण












