गिरिडीह में लगातार बढ रही ठंड को देखते हुए डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने बस स्टैंड रोड स्थित वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजूर्गों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया. इसके अलावे डीसी ने बुजूर्गो के बीच मिठाई के पैकट भी बांटी. इस दौरान डीसी लकड़ा ने कहा कि महिंद्रा फाईनांस के कर्मियों के द्वारा सीएसआर फंड के तहत जिला प्रशासन के आग्रह पर बुजूर्गों के बीच गर्म कपड़ों जैसे कंबल, मच्छरदानी, शॉल वगैरह सामाग्रियों का वितरण किया गया है. डीसी श्री लकड़ा ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यो में सभी को बढ-चढ कर भाग लेना चाहिए.












