गिरिडीह के हेठलापीट के ग्रामीणों ने अवैध कोयला खनन मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रहे अवैध कोयला खनन के कारण पेड़ों की कटाई की जा रही है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने कई बार थाने में आवेदन भी दिया है लेकिन कोई कार्यवाई नहीं हुई। और अवैध खनन लगातार जारी है। सभी ग्रामीणों ने आवेदन देकर अभियुक्तों के खिलाफ करवाई की मांग की है।












