गिरिडीह के बराकर नदी तट पर नवनिर्मित नंदप्रभा तीर्थ का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव सह दीक्षा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे शामिल हुए। इस दौरान दोनों का भव्य रूप से स्वागत किया गया।अन्नपूर्णा देवी और निशिकांत दुबे ने कार्यक्रम के आयोजको को बधाई दी और कहा की गिरिडीह जिला भगवान पारसनाथ की पावन धरती है, कहा की ऋजुबालिका में नवनिर्मित नंदप्रभा तीर्थ स्थल आध्यात्म और शांति का स्थल है, यंहा आने का सौभाग्य मिला जो बहुत हो बड़ी बात है।बता दें कि भगवान महावीर स्वामी के कैवल्य ज्ञान स्थल ऋजुबालिका में इस भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है। जहां यह महोत्सव संचालित हो रहा है।