प्रतिबिम्ब ऐप के माध्यम से गिरिडीह में फिर दबोचे गए 3 साइबर अपराधी। गुरुवार को पपरवाटांड कार्यालय से पुलिस कप्तान दीपक कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।बताया गया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना प्राप्तं हुई की ताराटांड थाना क्षेत्र के ग्राम लटोरी के सुंगिया पहाड़ों में तीन साइबर अपराधी लोगो से ठगी कर रहे हैं।सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक साइबर संदीप सुमन के नेतृत्व में टीम गठित कर साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, सब इंस्पेक्टर सरोज मडय,पुलिस निरीक्षक सुबल डे, एएसआई सजय मुख्यिार आदि दल बल के साथ छापामारी करते हुए कुल तीन साइबर अपराधीयों को गिरफ्तार किया। इस संदर्भ में साईबर थाना कांड सं0-35/2023 दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में धनबाद के मनियाडीह निवासी राजेश कु० मंडल, ताराटांड का अर्जुन मंडल और अहिल्यापुर का सुभाष मंडल शामिल है।इसके पास से 9 पीस मोबाईल फोन सेट,18 सिम कार्ड बरामद किया गया।
इस बाबत एसपी दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे साइबर ठगी करने हेतु एस०बी०आई का एक लिंक भेजते थे एवं दुसरे लिंक से लोगों द्वारा भेजे गये डाटा यानी यूजर आईडी और पास वार्ड एवं OTP को देख कर उनके साथ ठगी करते है। उल्लेखनिय है कि विगत तीन माह में गिरिडीह जिलातर्गत कुल 64 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।