गावां थाना क्षेत्र के बादीडीह में एक झोला छाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने क्लिनिक में शव रख कर सड़क को जाम कर जम कर हंगामा किया। सूचना पर गावां थाना पुलिस पहुंच कर ग्रामीणों को शांत करवाया व शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया। परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी झोला छाप डॉक्टर पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी बादीडीह के खिरोडी निवासी संजय कुमार यादव उम्र 42 वर्ष पिता स्व भोला यादव अपने पुत्र प्रिंस कुमार का इलाज करवाने बादीडीह स्थित विजय शर्मा के क्लिनिक इलाज करवाने गए थे। बच्चे का इलाज करवाने के बाद ओ भी अपना तबियत ठीक नहीं लगने की बात बोल कर झोला छाप डॉक्टर विजय शर्मा को इलाज करने को कहा उसके बाद झोला छाप डॉक्टर ने उनको एक इंजेक्शन लगाया है जिसके उनकी हालत खराब हो गई और उनके मुंह से झाग निकलने लगा जिसके बाद युक्त डॉक्टर ने एक इंजेक्शन और उनको लगा दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव भी मौके पर पहुंच कर परिजनों से मिलर समझाया व हर संभव मदद का आश्वासन दिया।