गिरिडीह के दुखिया महादेव मंदिर के बगल उसरी नदी के किनारे सोमवार सुबह एक व्यक्ति की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई।बाद में गांडेय थाना क्षेत्र के झरगट्टा गांव में एक महिला शव मिलने के बाद कोहराम मच गया।तफ्तीश से पता चला कि दोनों लाशें पति पत्नी की है।वहीं इनका बेटा बुरी तरह घायल है।मृतकों की पहचान भादू हेंब्रम और इसकी पत्नी बहामुनी के रूप में की गई।घटना की सूचना मिलते ही झरगट्टा गांव से लेकर दुखीया महादेव मंदिर तक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।काफी संख्या में लोग जुटकर मामले की जानकारी ले रहे थे।इधर गिरिडीह और गांडेय पुलिस भी मौके पर पहुंच कर अनुसंधान में जुट गई थी।बताया गया कि दोनों की हत्या हुई है।वहीं बच्चे को भी मारने का प्रयास किया गया।बताया गया कि कुछ दिन पहले गांव के कुछ लोगों से इनका झगड़ा हुवा था।हालाकि घटना के कारणों का खुलासा स्पष्ट रूप से नहीं हो पाया है।पुलिस के वरीय अधिकारी मामले के छानबीन में जुटे हुवे हैं।