झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने रांची रिम्स के अंतर्गत तृतीय श्रेणी के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा प्रतियोगिता – 2022 की डेट जारी कर दी है। JSSC की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल 2023 को रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। JSSC और RTGCE 2022 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
आपको बता दें कि रिम्स, रांची में तृतीय श्रेणी के पदों पर नियुक्ति हेतु प्रतियोगिता परीक्षा 2022 के लिए 22 नवंबर 2022 से 11 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसी के मद्देनजर 29 अप्रैल 2023 को सीबीटी आधारित मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।