नगर निगम से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने शनिवार को बोडों में बैठक की और दिया जलाओ, रौशनी लाओ कैम्पेन से जोड़ने का निर्णय लिया।इस दौरान इन्होने कुम्हार द्वारा बनाएं मिट्टी के दीयों के प्रयोग की अपील सभी से की। महिलाओं ने बैठक में दिए के प्रयोग के फायदे भी बताए। इस बैठक में उन्होंने बताया कि मिटटी के दिए जलाने से घर के खतरनाक कीट – फतिंगे तो मरते ही है। साथ ही कुम्हारों को भी आर्थिक सहायता मिलती है। साथ ही यह भी बताया गया की मिट्टी के दिए के प्रयोग से वातावरण को कोई नुकसान नहीं पहुँचता है और हमारे शरीर से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है एवं सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। मिट्टी के दीपक जलाने से घर के हानिकारक बैक्टीरिया खत्म होते हैं। इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने रंगोली बना कर उसपर दीप सजाया और दीप प्रज्वलित भी किया। इस दौरान नगर निगम CRP निखत जहाँ, मंजू देवी, पूजा कुमारी, सोनी देवी समेत अन्य महिलायें उपस्थित थी।
