तेलोडीह के समीप जगमगरायडीह में मंगलवार को प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष अनवर अंसारी के आवास पर प्रखण्ड व पंचायत स्तरीय jmm कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। थक में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों पर चर्चा हुई।इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में मुख्यमंत्री की बातों को सुनने के लिए झंडा मैदान में जुटने का आग्रह किया गया।असल में 12 अक्टूबर को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गिरिडीह की धरती पर आगमन होने जा रहा है।इसी के तहत झामुमो के नेता एंव कार्यकता मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियों में जोर शोर से जुटे हुए हैं।इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष अनवर अंसारी के अलावे प्रखंड उपाध्यक्ष नागेश्वर मंडल,सचिव लेखो मंडल,विनोद चौड़े, मो0 गुलजार,मो0 समसुद्दीन,तुलशी दाश,अकबर मुस्तकीम सहित झामुमो के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












