देवरी थाना क्षेत्र के डाड़ीडीह में एक विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास किया गया।शुक्रवार को महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। असल में महिला को जलाकर घर में ही 5 दिनों तक बंद रखा गया था।बताया गया कि बीते 17 सितंबर को टुपाली विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी संजू देवी के साथ बुरी तरह से मारपीट किया और किरासन तेल से बुरी तरह से जला दिया।जिसके बाद इसे 5 दिनों तक उसे घर से बाहर आने तक नहीं दिया और ना ही किसी को बताया।मामले की सूचना जब विवाहिता के मायके वालों को हुई।जिसके बाद इसके माता-पिता ने इससे बात करने की कोशिश की। लेकिन ससुराल के लोग इससे बात भी नहीं करवा रहे थे।जिससे परेशान होकर इसके माता-पिता इसके घर गए तब सच्चाई का पता चला। इसकी हालत को देखते हुए ये लोग महिला को पहले देवरी अस्पताल ले गए।वहां के चिकित्सकों नें इसे गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां फिलहाल इसका इलाज चल रहा है।बताया गया कि इसकी शादी 12 साल पहले हुई थी और उसी वक्त से इसे प्रताड़ित किया जा रहा था। महिला के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। बताया गया कि विवाहिता का मायका बेंगाबाद के मोतीलेदा में है।इस वजह से देवरी और बेंगाबाद दोनों थानों में इसको लेकर आवेदन दिया गया है।