झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार से ही गिरिडीह नगर निगम के कर्मचारी 5 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। अपनी मांगों को लेकर चौथे दिन भी निगम कर्मचारियों का हड़ताल जारी रहा। हड़ताल की वजह से शहरी क्षेत्र में सफाई अभियान पूरी तरफ से ठप हो गया है। वही कार्यालय का कामकाज पूरी तरह से बाधित है। बता दें की विगत कई वर्षों से नगर निगम कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन करते आ रहे हैं। लेकिन कर्मचारियों की मांग अभी तक अधूरी है इसलिए कर्मचारियों ने हड़ताल करने का निर्णय लिया है। और जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती यह हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगा।