गिरिडीह शहरी क्षेत्र के कॉलेज मोड़ के समीप यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस ने हेलमेट, गाड़ी के लाइसेंस और गाड़ी के कागजातों की जाँच की। यातायात थाना के ट्रैफिक एसआई के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। बता दें की अभी लगातार गिरिडीह के विभिन्न स्थानों में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।