गावां प्रखड के विभिन गांवों में मंगलवार को किसान मजदूर का जन पंचायत का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आगामी 20 सितंबर को तिसरी में आयोजित किसान मजदूर अधिकार रैली को सफल करने का निर्णय लिया गया। पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि आज देश में किसान मजदूरों पर केन्द्र सरकार के द्वारा हमला जारी है लोगों का रोजगार छीना जा रहा है आज सालों से ढिबरा बंद है। लोग परेशान है एवं आज चारों तरफ मंहगाई से लोग परेशान से हैं। आज गदर का पावर ग्रीड चालू नहीं हो पाया है। इस मामले को लेकर सांसद विधायक चुपी साधे हुए हैं। आज हेमंत सरकार द्वारा बालू के लिए नीति नहीं बनाया गया है। इसके अलावा गदर, कोनी, चक एवं ककमारी समेत कई गांवों में बैठक कर रैली को सफल करने की अपील की गई। वहीं अरविंद यादव सुधीर कुमार अर्जुन मुसहर सहदेव मुसहर महेन्द्र मुसहर समेत दर्जनों लोग भाजपा छोड़कर माले में शामिल हुए।