राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को भारत के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। बता दें कि उदय उमेश ललित ने देश के 49वें नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति ललित को प्रधान न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ दिलाई। इस दौरान राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।