देवरी थाना क्षेत्र के बरवाबाद गांव के टोला मंडरो के एक घर में आग लग गयी। अगलगी की घटना में साठ वर्षीया अर्धविक्षिप्त महिला सरस्वती देवी की दम घुटने से मौत हो गयी। प्रभात खबर के अनुसार अर्धविक्षिप्त महिला ने खुद ही अपने घर में आग लगायी थी। ग्रामीणों के अनुसार धुंआ उठने पर गांव के लोग मौके पर जुटे तो देखा कि घर में आग लगी हुई है। महिला सरस्वती देवी घर के अंदर थी और दरवाजा बंद था। इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा दरवाजा को तोड़कर महिला को घर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो गयी थी। उसकी दिव्यांग पुत्रवधू गीता मवेशी चराने गयी थी. मृतका का पुत्र महाराष्ट्र में मजदूरी करता है।
	    	
                                







                

