मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में मूक बधिर युवती से दुष्कर्म की घटना घटी है। हालांकि शनिवार रात मुफस्सिल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म की शिकार दिव्यांग युवती बोल और सुन नहीं सकती है।यह घटना शनिवार दोपहर की है।देर शाम मामले की जानकारी मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय कुमार राम को मिली।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
दिव्यांग लड़की से रेप को लेकर थाना में दिए आवेदन में पीड़िता के पिता ने कहा है कि उसकी 32 वर्षीय बेटी बोल और सुन नहीं सकती। शनिवार की दोपहर में वह अपनी पत्नी के साथ बाजार गया था जबकि उसका पुत्र काम करने बाहर गया था।घर पर उसकी दिव्यांग बेटी अकेली थी।इसका फायदा उठाकर गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।इसी दौरान उसका पुत्र पहुंचा तो देखा कि उसके घर से निकलकर एक युवक भाग रहा है। जब घर के अंदर गया तो वहां पर बेटी रो रही थी।बेटी ने इशारे में सारी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और कार्रवाई की गुहार लगाई।इसी आवेदन के आलोक में पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।