शुक्रवार को गांडेय प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कोलेश्वर दास ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भंडारीडीह,गाणडेय-2 का औचक निरीक्षण किया। बताया गया कि युक्त विद्यालय के प्रधान पारा शिक्षक सह विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव संतोष कुमार दास के खिलाफ सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से गिरिडीह उपायुक्त महोदय को आवेदन देकर विद्यालय के विभिन्न मद मे अनियमितता और गड़बड़ी का आरोप लगाया था। जिसके आलोक में आज गांडेय प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से प्रत्येक बिंदुओं पर जांच करते हुए विद्यालय से संबंधित कागजात का अवलोकन किए तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों एवं ग्रामीणों से इसकी जायजा भी लिया।