गिरिडीह: नवडीहा ओपी अंतर्गत गादी खुर्द गांव में जमीन व काली मंड़प विवाद में एक पक्ष द्वारा विवादित जमीन पर बने मंड़प का छपर उखाड़ कर फेंक दिया गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रथम पक्ष के पोदीना देवी पति ईश्वर यादव के अनुसार द्वितीय पक्ष के भुनेश्वर यादव व नागो यादव ने मंड़प के एस्बेस्टस से बने छत को उखाड़ फेक दिया। मंड़प परिसर में गाड़े हुए ध्वज को भी टांगी से काटकर फेंक दिया। दोनों पुत्र-पिता ने मंड़प के दीवार व गर्भगृह को भी क्षति पहुंचाई है। बताया गया कि पोदिना देवी माता की विशेष भक्त होने के कारण उसी मंड़प परिसर में पुजा व नृत्य करती हैं। मंड़प तोड़े जाने से वे काफी आहत में आ गई है। वह वर्षों से उस जमीन पर बने मंड़प में माता की आराधना करते चली आ रही हैं। बताया गया कि आरोपी पुत्र-पिता दबंग किस्म के व्यक्ति हैं और हमेशा किसी-न-किसी रुप से उन्हें परेशान करता रहता है। इधर दूसरे पक्ष के भुनेश्वर महतो ने कहा कि दोनों आपस में दूर के गोतिया हैं। जिस जमीन पर मंड़प बना है वह उसकी पुस्तैनी हिस्से की जमीन है।