जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 26 जून को विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने के लिए गावां प्रखण्ड मुख्यालय में बीडीओ महेंद्र रविदास के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा किया गया। जिसमें बीडीओ महेंद्र रविदास ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकार कार्यक्रम में सभी विभागों स्टॉल लगाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश के निर्देशानुसार रविवार को गावां प्रखंड मुख्यालय में विधिक सहायता केंद्र कार्यालय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसमें पीएलवी सहदेव साव ने लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जिले में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को विधिक सहायता करने के लिए प्रखंडों में निःशुल्क विधिक सहायता केंद्र खोली प्रखंड मुख्यालय में खोली गई है। इन केंद्रों पर लोगों को मुफ्त में कानून की जानकारी दी जाएगी। इतना ही नहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार गरीब और असहाय लोगों को उनके केस की पैरवी के लिए निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराई जाती है। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रमोहन प्रसाद व एमओ प्रदीप राम, मनोज कुमार, संजय यादव, राजीव रंजन, अरविंद सिंह, प्रभात रंजन उपस्थित थे।












