गिरिडीह: श्रीरामपुर पंचायत भवन कार्यालय में मुखिया कंचन देवी ने मंगलवार को मुखिया पद के लिए गोपनीयता की शपथ ली। सदर अंचल अधिकारी रवि भूषण प्रसाद ने उन्हें शपथ दिलाया। जिसके बाद गुड्डी देवी उप मुखिया पद पर विजय घोषित हुई। उन्हें भी प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलाई गई। इधर उधनाबाद पंचायत में मुखिया काजल देवी को प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप महतो ने शपथ दिलाया। वही उप मुखिया पर सरिता देवी की जीत की घोषणा होने के बाद प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलाया गया। जीत के बाद सभी नव निर्वाचितो ने अपने अपने क्षेत्र में चौमुखी विकास करने की बात कही। साथ ही सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की बात कही।












