न्यू सर्किट हाउस में शुक्रवार को जिला कांग्रेस की ओर से एक प्रेस वार्ता की गई।इस दौरान राजस्थान से आए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन पराशर नें एक प्रेस वार्ता की।बताया गया कि इन्हें संगठनिक चुनाव के लिए गिरिडीह और बोकारो का डीआरओ बनाया गया है।मौके पर इन्होंने कहा कि पूरे देश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन चुनाव चल रहा है।इसी को लेकर इन्हें गिरिडीह और बोकारो का प्रभार दिया गया है।इन्होंने कहा कि गिरिडीह में भी जल्द ही एक मजबूत जिला कमिटि बनेगी जो जनता के हर समस्या को समाधान करने हेतु कदम से कदम मिलाकर चलेगी!
मौके पर गिरिडीह युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मो० हसनैन अली , युवा कांग्रेस के जिला महासचिव यश सिन्हा मौजुद थे !












