गिरिडीह: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं 28 में बुधवार को नकली शराब के खिलाफ झरियागादी के सैकड़ों महिलाओं ने आवाज़ उठाई। कहा कि कुछ दिनों से लगातार नकली शराब कारोबार के बारे में सुनने को मिल रहा था। बताया गया कि बहादुर पंडित के घर पर कई महीनो से अवैध शराब का बिक्री कार्य किया जा रहा था। बुधवार को महिला नेत्री संजू देवी व नारी सम्मान सुरक्षा समिति के कई महिलाओं ने बहादुर पंडित के घर पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान करीब 10 लीटर नकली शराब बराबद कर उसे नष्ट किया गया। साथ ही महिलाओं ने शराब कारोबार को चेतावनी देते हुए कहा कि आगे से कभी भी शराब घर पर पाया गया तो आगे कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नारी सम्मान सुरक्षा समिति की संजु देवी ने बताया कि नकली शराब से आए दिन कितने के घर बर्बाद ओर उजड़ जा रहा है। साथ ही नकली शराब के सेवन से लोग अपने जिंदगी को खो बैठते है। उन्होंने हाथ जोड़कर निवेदन करते हुए कहा कि शराब का सेवन ना करें ओर ऎसे नकली शराब का कारोबार यदि आस पास के लोग कर रहे हैं तो हमें इसकी जानकारी दें। इस अभियान में समिति की महीला पतवा देवी, ललीता देवी, रानी देवी, सुमीत्रा देवी, मंजु देवी समेत रूपेश रजक व कई महिला शामिल थी।