24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को भी तिरंगा चौक रोड के सपीप गायत्री मंदिर में कई अनुष्ठान किये गए।यहां सर्वप्रथम देव पूजन किया गया ,इसके अंतर्गत सभी देवी देवताओं का वैदिक मंत्रों एवं लयबद्ध संगीत के साथ आवाहन किया गया l इस शुभ अवसर पर शांतिकुंज से आए हुए परमेश्वर जी ने कहा कि यह वर्ष गायत्री तीर्थ शांतिकुंज का स्वर्ण जयंती वर्ष है, आज से ठीक 50 वर्ष पूर्व गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की स्थापना की गई थी lउन्होंने कहा कि गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के स्थापना का एकमात्र उद्देश्य यह है कि मनुष्य में देवत्व का उदय हो एवं धरती पर स्वर्गीय वातावरण का निर्माण हो l शांतिकुंज इसी दिशा में अनवरत बढ़ता हुआ चला जा रहा है lबताया गया कि यहां 10 लोगों ने गायत्री महामंत्र की दीक्षा ग्रहण कर मनुष्य मात्र के उज्जवल भविष्य के लिए नित्य गायत्री महामंत्र की उपासना करने का संकल्प लिया l
आज संपन्न गायत्री महायज्ञ में लगभग डेढ़ हजार लोगों ने अपने हाथों से आहुतियां प्रदान की एवं यह संकल्प लिया कि हम परम पूज्य गुरुदेव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे ,इस हेतु घर-घर यज्ञ घर-घर संस्कार का कार्यक्रम पूरे जिले में अनवरत चलाते रहेंगे l
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह ,डॉक्टर यू एस मंडल, आलोक रंजन ,उमेश मंडल, मंगन मंगल ,तुलसी राय ,महेंद्र यादव, माथुर प्रसाद ,जीबलाल चौधरी, सतीश भदानी ,जितेंद्र शर्मा, लक्ष्मण मंडल ,प्रकाश गुप्ता, अशोक बरनवाल ,उर्मिला बरनवाल ,अंजू सिंह ,सुमन देवी, कंचन सिन्हा, विनीता देवी ,शीला देवी सहित महिला मंडल की बहनों का भरपूर सहयोग रहा










