मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद पंचायत के कोईमरा गांव में बुधवार की सुबह 24 बर्षीय रीतलाल मरीक का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया।मृतक शादीशुदा था,और उसकी पत्नी फिलहाल मायके गई हुई थी।घरवालों ने सुबह रीतलाल मरीक को मृत अवस्था में कमरे के बेड पर पड़ा देखा।हांलाकि रीतलाल मरीक की मौत कैसे हुई, इस बात पर परिजन कुछ भी जानकारी होने से इंकार करते रहे।घटना की सुचना पर मुफ्फसिल थाना अन्तर्गत महतोडीह पिकेट के एएसआई आर एन मुंडा पंहुचे।और जांच पड़ताल के बाद पंचनामा तैयार कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।










