शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मुखिया व वार्ड सदस्य के उम्मीदवारों ने कतारबद्ध तरीके से खड़े होकर अपनी पारी आने का इंतजार कर अपना अपना नॉमिनेशन पर्चा दाखिल किया। प्रखंड परिसर के मेन गेट से लेकर मुख्यालय परिसर के अंदर जगह जगह पुलिस के जवान कड़ी सुरक्षा के मद्देनजर तैनात थें। अंचलाधिकारी सफ़ी आलम के देखरेख में जहाँ मुखिया प्रत्याशियों की नामांकन पर्ची दाखिल हो रहा था। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार अपने देखरेख में वार्ड सदस्यों के नामांकन पर्चा दाखिल करवा रहे थें। मुखिया प्रत्याशियों में जहाँ शुक्रवार को फुलझरिया पंचायत से नीतू देवी, गजकुंडा पंचायत से सालेहा खातून,पर्वतपुर पंचायत से संगीता कुमारी साव,गांडेय पंचायत से दिनेश प्रसाद वर्मा,बुधुडीह पंचायत से सुनीता देवी, जमजोरी पंचायत से फाहिमा खातून, जमजोरी पंचायत से शायरा खातून,रशनजोरी पंचायत से गुड़िया देवी,रिंकी देवी दासडीह पंचायत,आशा देवी अहिल्यापुर पंचायत, रिंकू देवी दासडीह पंचायत, सालेहा खातून डोकीडीह पंचायत, तुलसी बैठा मेदनीसारे पंचायत,कपुली सोरेन बरमसिया 2 पंचायत, रानी कुमारी झरघट्टा पंचायत,सबिता देवी झरघट्टा पंचायत,प्रवीण कुमार मुर्मू फुलची पंचायत,अनिता मरांडी उदयपुर पंचायत समेत कुल 57 ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिसमें पुरुष 19 एवं महिला 38 शामिल हैं। जबकि वार्ड सदस्यों में कुल 189 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया जिसमें महिला 111 एवं पुरुष 78 शामिल रहें।