साइबर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश से साइबर क्राइम के एक आरोपी को शुक्रवार को पकड़कर के लिए लाया।बताया गया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह निवासी एक महिला से बीएसएफ जवान द्वारा शादी प्रलोभन देकर 90 हज़ार रुपए की ठगी बीते 20 मार्च को कर लिया गया था।इस घटना बाद महिला द्वारा साइबर थाना में आवेदन दिया गया था। साइबर पुलिस की ओर से इस कांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी करने वाले आरोपी दीपक कुमार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला मंडनावर लालपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी जानकारी साइबर इंस्पेक्टर सुरेश मंडल ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी। उन्होंने बताया कि बीते 20 मार्च को सिहोडीह की महिला शादी को लेकर Shaadi.com में मैसेज की थी। साईबर इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला को पूर्व से एक छोटी बच्ची भी है। जानकारी दी गई सातवीं बटालियन के बीएसएफ जवान ने शादी का प्रलोभन और बच्चे को अपनाने की बात कहकर महिला से कांटेक्ट किया। इस दौरान दीपक ने बताया कि उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है और उसका ख्याल रखने वाला कोई नहीं है। इस दौरान बात बात में महिला से दीपक द्वारा 90 हजार की ठगी कर ली गई। जिसके बाद अभियुक्त ने शादी को लेकर टाल मटोल करने लगा। जिसके बाद अभियुक्त दीपक नौकरी से 1 महीने की छुट्टी लेकर घर चला गया। महिला द्वारा लगातार फोन करने पर मोबाइल ऑफ आता था। एक दिन महिला द्वारा फोन करने पर दीपक की पत्नी द्वारा मोबाइल को रिसीव किया गया। जिसके बाद दीपक का सारा पोल खुल गया। जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्त का पता लगा कर इसे गिरफ्तार कर लिया।










