विगत 8 मार्च से 17 रात खुले आसमान के नीचे गुजार चुके किसान मंच का आंदोलन शुक्रवार को 18 वें दिन भी अंबेडकर चौक पर जारी रहा।यहां बगैर घूस के रजिस्टर टू और खतियान का नकल दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह अंचल के गम्हरा मौजा कमिटी के अध्यक्ष लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में किसान अनिश्चितकालीन धरना पर डटे रहे। धरना को संबोधित करते हुए किसान मंच के गिरिडीह जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि विगत एक वर्षों से गिरिडीह जिला का किसान अपने विधायकों से बगैर घूस का रजिस्टर टू और खतियान का नकल दिलाने की मांग कर रहा है। अगर आज भी विधान सभा में किसी विधायक ने किसानों की जायज मांगों को नहीं उठाया तो किसान मंच यह मान कर चलेगा कि गिरिडीह जिला के विधायक किसानों का प्रतिनिधि नहीं है। सभी भ्रष्ट अधिकारियों के संरक्षक हैं। किसान मंच के लोग गिरिडीह जिला के सभी किसानों को यह बताने के लिए गांव गांव जाएगा और अपनी लड़ाई का नेतृत्व अब खुद से लड़ने का अपील करेगा। इस धरना में गम्हरा मौजा कमिटी के अध्यक्ष लक्ष्मण यादव, दानो खूटा मौजा कमिटी के अध्यक्ष शनिचर टुडू, गोलगो मौजा कमिटी के अध्यक्ष दासो मुर्मू, त्रिभुवन राउत, चिंतामन यादव, बैजू हेंब्रम, चांदो लाल मुर्मू, मंझली देवी,छोटकी देवी, बबीता देवी, बड़की देवी, छोटकी देवी, नेहा देवी, मालती देवी, अजित कुमार सिन्हा, शनिचर टुडू, हदीश अंसारी, बिसुन हेंब्रम, ज्योति सोरेन,दिलीप मुर्मू, छोटे लाल मरांडी, झरी हेंब्रम, विजय सिंह, बबलू बेसरा, सत्यनारायण यादव, कांदन हेंब्रम, तालो हेंब्रम,मंगरू हेंब्रम,चारो हेंब्रम,रमेश हेंब्रम, बिनोद हेंब्रम, बिसुन हेंब्रम सहित कई किसान उपस्थित रहे।










