बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मण्डल , गिरिडीह शाखा इकाई के बैनर तले LIC तमाम कर्मियों ने भोजनावकाश के दौरान भण्डारीडीह के समीप LIC कार्यालय के द्वार पर बुधवार को प्रदर्शन किया।इस दौरान आगामी 28-29 मार्च को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के लिए अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता जताई एवं इस आहूत हड़ताल की सफलता के लिए तैयारियों की समीक्षा की।
मौके पर मंडलीय संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि पूरे देश के कुल 10 ट्रेड यूनियनों ने संयुक्त रूप से भारत सरकार की मजदूर किसान विरोधी नीतियों, विनाशकरी आर्थिक नीतियों, जन विरोधी नीतियों, सरकारी उपक्रमों के अनावश्यक निजीकरण की मुहिम, देश की परिसंपत्तियों को निजी औदद्योगिक घरानों को सौंपने हेतु किये जा रहे अनावश्यक विनिवेशीकरण, बेतहाशा महंगाई, भीषण बेरोजगारी और आम जन सरोकार के मुद्दों के प्रति सरकार की उदासीन रवैये के खिलाफ आगामी 28 एवं 29 मार्च को अखिल भारतीय स्तर पर सम्पूर्ण हड़ताल का आहव्हान किया है।
इस द्वार प्रदर्शन मे LIC मे प्रस्तावित IPO के पुरजोर विरोध मे, PSUs मे विनिवेशीकरण के विरोध मे, LIC मे फ़ैमिली पेंशन मे सुधार के लिए, न्यू पेंशन स्कीम को निरस्त कर उसके स्थान पर 1995 पेंशन स्कीम को सभी LIC कर्मियों पर बहाल करने हेतू, LIC मे भी पेंशन मे पेरिओडिक अपडेशन करने हेतू एवं LIC मे तृतीय एवं चतुर्थ संकाय मे नियमित बहाली चालू करने की अपनी तमाम न्यायोचित मांगों के त्वरित समाधान के लिए LIC प्रबंधन पर दबाव को और धारदार बनाएँगे।
कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय शर्मा मंडलीय सहायक सचिव अनुराग मुर्मू संयुक्त सचिव विजय कुमार राजेश कुमार उपाध्याय कुमकुम बाला वर्मा डेनियल मरांडी श्वेता कुमारी अंशु सिंघानिया अंजलि श्वेता प्रज्ञा आनंद सबा परवीन दीपक कुमार पासवान नीरज कुमार सिंह नीतीश कुमार गुप्ता प्रवीण कुमार हंसदा अनिल कुमार वर्मा प्रीतम कुमार मेहता प्रभास कुमार शर्मा महेश्वरी वर्मा सुनील कुमार वर्मा संजय कुमार शर्मा विजय कुमार गौरव कुमार सिंह सहित सभी कर्मचारियों ने भाग लिया।










