भाजपा प्रखंड कार्यालय पाठक मार्केट में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड कार्यालय पाठक मार्केट गांडेय में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे,भाजपा नेता प्रणव वर्मा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण स्वर्णकार शरीक हुए। सभी एक दूसरे को प्रेमभाव से अबीर गुलाल लगाकर होली मनाया। एवं इस दौरान फगुआ गीतों पर सभी थिरकते नजर आएं। सभी एक दूसरे को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर झरघट्टा पंचायत मुखिया सह भाजपा गांडेय मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुमार यादव, गांडेय भाजपा सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव,समाजसेवी अरुण पांडेय,बुधुडीह पंचायत मुखिया प्रतिनिधि संदीप प्रसाद वर्मा,जयमंगल राय,विकास पाठक,अभिषेक पाठक,नीरज राय,शंकर प्रसाद राय, राजू राणा,विनोद मंडल,राजेश राय, राजेश सिन्हा,गोपाल राणा,सुरेंद्र राम,बंटी पांडेय,अभिषेक पांडेय सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थें।