नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार आयोग के चार सदस्यों के साथ सोमवार को गिरिडीह पहुंचे. जहां सबसे पहले शहर के हवाई अड्डे बोरो में परेड का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ जिले के नवनियुक्त डीसी नमन प्रियेंश लकड़ा के साथ पूर्व डीसी राहुल सिन्हा समेत कई अधिकारी शामिल थे. नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार और आयोग के सदस्यों ने बदडीहा के एएनएम हॉस्टल के कोविड सेंटर का जायजा लिया. इस दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि महामारी अगर बढ़ती है तो हालात संभालने के लिए स्वास्थ विभाग तैयार है.










