कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता रविवार को पचम्बा जाकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। वहीं अन्य कई मोहल्लों में भी पहुंचकर शहर के प्रमुख लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाई।बताया गया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिले के सम्मानित लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने के क्रम में गिरिडीह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, पूर्व अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पांडेय सहित कई गणमान्य लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता उनके घर जाकर प्रदान की गई।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश वर्मा, सतीश केडिया अजय कुमार सिन्हा मंटू,आनंद वर्मा,अमित सिन्हा, नदीम अख्तर सहित कई गणमान्य कांग्रेसी मौजूद थे।




