चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन ऑफ गिरीडीह के तत्वाधान में रविवार को श्याम मंदिर हॉल में उद्यमी जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया गया।आजादी के 75 वीं वर्षगांठ का अमृत महोत्सव के तहत हुवे इस अभियान में शहर के अधिकांश व्यवसायियों तथा अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ इंडिया एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों ने अपनी सहभागिता निभाई, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, सी आईआरसी के चेयरमैन सीए निलेश गुप्ता ,पूर्व अध्यक्ष सीए देवेंद्र सोमानी, आईसीएआई धनबाद ब्रांच के चेयरमैन सीए प्रतीक गनेरीवाला, गिरिडीह सीपी स्टडी ग्रुप के कन्वेनर सीए विकास खेतान, एमएसएमई विभाग से सुजीत कुमार श्रीवास्तव, बैंक ऑफ इंडिया गिरिडीह से मुख्य प्रबंधक राजीव कुमार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक प्रदीप कुमार पंकज शामिल हुवे।वहीं दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की गिरिडीह शाखा ने ICAI Dhanbad एवं ICAI CIRC Kanpur के साथ मिल कर व्यवसायी बंधुओ के लिए एक संगोष्ठी “उद्यमी जागरूकता अभियान “ का आयोजन किया, जिसका विषय केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा अति सूक्ष्म , सूक्ष्म एवं मध्यम ऊधयोग को प्रोत्साहन, समर्थन और सब्सिडी के विषय मे दी गई ,इस कार्यक्रम में एमएसएमई के अंतर्गत आने वाली योजनाओं के व्यापार में लाभ की जानकारी दी गयी एवं बैंक के प्रतिनिधियों के द्वारा एमएसएमई के तहत आने वाले विभिन्न प्रकार के ऋण से संबंधित जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गिरिडीह शहर के सभी चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, गिरिडीह डिस्ट्रिक्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स, वस्त्र व्यवसाई संघ, मायका एसोसिएशन गिरिडीह एवं प्रमुख उद्यमी अमरजीत सिंह सलूजा, प्रदीप अग्रवाल, राजेंद्र बगड़िया, राजेंद्र भर्तियां, शंभू सराओगी, मयंक राजगढ़िया, मुकेश जालान, ध्रुव संथालिया,प्रमोद अग्रवाल,विकास मोदी, अंकित सराओगी, धीरज जैन,राकेश मोदी,अंकित जैन, प्रदीप डोकानिया, विकास गुप्ता, संजय कुमार साव, सूर्य प्रकाश गुप्ता, राजेश कुमार, राजन कुमार,अमित कुमार, धर्मवीर कुमार ने अहम भूमिका निभाई।










