ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार शाम को सर्कस मैदान के पास मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया।जिसमें दोपहिया व चारपहिया वाहनो की जांच की गई।इस दौरान बाइक में ट्रिपल लोडेड बाइक और हेलमेट नहीं पहनने वालों का चालान काटा गया। साथ ही साथ मास्क नहीं रहने पर भी बाइक चालकों को साइन किया गया।बताया गया कि ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रेम रंजन उरांव के नितृत्व में यह विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, फिटनेस, ओवरलोड, प्रदूषण आदि को देखा और गलती पाए जाने पर जुर्माना भी वसूला। खबर लिखे जाने तक वाहन जांच अभियान जारी था। इस वजह से कितने वाहनों की जांच हुई और कितना जुर्माना वसूला गया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।