महेशमुंडा के बंधाबाद का रहने वाला कांग्रेस तूरी सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया।घटना के बाद 108 एंबुलेंस से इसे गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया। जहां बुधवार को ईसका इलाज चल रहा था।बताया गया कि कांग्रेस तूरी ऑटो ड्राइवर है। मंगलवार शाम को महेशमुंडा से सवारी बैठाकर गांडेय की ओर जा रहा था। तभी गांडेय थाना के पास टेंपो पलट जाने से यह घायल हो गया।बाद में आसपास के लोग इसे उठा कर प्राथमिक ऊपचार दिया।जिसके बाद पुलिस आई और इसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।देर रात इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।फिलहाल इसका इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।