वज्रपात से पति का मौत व घायल पत्नी व बेटे के परिजन से मिले जीप सदस्य इमरान अंसारी
गावां प्रखंड के जमडार पंचायत के जमुआ गांव में गुरुवार की रात हुई वज्रपात के दौरान मौत के शिकार हुए 50 वर्षीय चैतू मुर्मू व घायल उनकी पत्नी माइनो मंझियान व बेटा सुखदेव मुर्मू के परिजनों से भाग संख्या एक के जीप सदस्य इमरान अंसारी शुक्रवार को उनके आवास जा कर मिले व शोक संवेदना व्यक्त किया। कहा की मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद का प्रयास करूंगा साथ जिला प्रशासन से आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाले मुआवजा राशि को जल्द से जल्द देने की मांग की। उन्होंने कहा कि घायल माँ बेटे के लिए इलाज में जो भी खर्च होगा उन्हें मदद करने का प्रयास करूंगा। साथ ही उन्होंने तारापुर गांव में 35 वर्षीय महेंद्र तुरी के आकस्मिक निधन पर उनके घर जा कर उनके परिजनों से मिल कर शोक संवेदना व्यक्त किया। कहा की महेंद्र तुरी के परिवार को हर संभव मदद करूंगा।










