गिरिडीह के देवरी प्रखंड अंतर्गत आरागारो के छछनीटोला में वन विभाग द्वारा अवैध रूप से संचालित लकड़ी आरा मिल पर छापामारी किया गया।
अवैध आरा मिल का संचालन प्रकाश यादव द्वारा किया जा रहा था।
छापामारी के दौरान पंद्रह ट्रेक्टर लकड़ियां जिसकी किमत लाखों की है उसे जब्त किया गया। इन लकड़ियों में से सखुआ, अकैशिया, कटहल, आम, नीम सिमल आदि की थी।
छापामारी वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। इस छापामारी में वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार, वन परिसर पदाधिकारी जय प्रकाश राम महतो, वन उप परिसर पदाधिकारी निरज कुमार पाण्डेय, राहुल कुमार अभिमित राज, शमशेर अंसारी, परविन्द्र गुप्ता, रविश कुमार पवन कुमार चौधरी, पवन विश्वकर्मा आदि शामिल थे।
छापामारी को सफल बनाने में देवरी थाना प्रभारी संतोष मंडल की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुबह से छापेमारी चल रही है लगातार यह जानकारी मिल रही थी कि यहां पर अवैध आरा मिल चल रहा है हालांकि आरा मिल को ध्वस्त कर दिया गया है और लकड़ियों को जप्त किया कर लिया जा रहा है वही घटनास्थल पर से आरा में संचालक फरार हो चुका है उसके खिलाफ भी एफ आई आर दर्ज की जाएगी और विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।