सिहोडीह पंचायत भवन मंगलवार को आजसू पार्टी की ओर से झारखण्ड सरकार की वादाखिलाफी को लेकर विश्वासघात दिवस मनाया गया। कार्यकम की अध्यक्षता केन्द्रीय समीति सदस्य संजय साव व संचालन जिला उपाध्यक्ष छक्कन महतो ने किया।बताया गया कि राज्य सरकार चुनाव से पूर्व किये अपने सभी वादों को भुल गई है। जैसे सरकार बनते ही 5 लाख लोगो को नोकरी देना। ओबीसी को 27% आरक्षन देना। महिलाओ को सुरक्षा प्रदान करना आदि की घोषणा सरकार के लोगों नें किया था।लेकिन यह सरकार वादा तोड़कर राज्य वासियों के साथ विश्वाशघात किया है। ईसी को लेकर यह कार्यक्रम किया जा रहा है।। कार्यकम मे केंद्रीय सचिव यशोदा देवी, बैजनाध महतो, केंद्रीय समीति सदश्य दिनेश राणा,संजय साव, कम्पू यादव, गिरिडीह प्रमुख पुनम देवी, प्रवक्ता बिरेन्द्र राम, सहाबूददीन, सतिश महतो, प्रकाश पंडीत, संजीत तरवे, बिनोद रजक, भोला राणा,अमित यादव,जावेद समेत सैकड़ो की संख्या मे लोग उपस्थित थे।