शहर के तिरंगा चौक के समीप मारुति टावर अपार्टमेंट मालिक अरुण राजगढ़िया के 31 वार्सिया बेटे यशवर्धन राजगढ़िया की मौत संदेहास्पद परिस्थिति में हो गई।बुधवार की सुबह कमरे में ही यह मृत पाया गया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर अपार्टमेंट में रहने वाले किसी व्यक्ति को भनक तक नहीं लगी की यशवर्धन की मौत हो चुकी है। नगर थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी काफी देर से दी गई। तब जाकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार मृतक के पिता अरुण राजगढ़िया इलाज के लिए बाहर गए हुए है। फिलहाल ये स्पष्ट नही हो पाया की यशवर्धन की मौत का कारण क्या रहा। दूसरी तरफ पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी मौत का स्पष्ट कारण नहीं बता पाए। लेकिन पोस्टमार्टम के बाद मृतक के बिसरा को जांच के लिए रांची भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यशवर्धन की मौत आखिर हुई तो हुई कैसे।